ट्रेन की चपेट में आने से तीन व्यक्तियों की हुई दर्दनाक मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त



जौनपुर। जनपद के थाना कोतवाली मड़ियाहूं  क्षेत्र स्थित इब्राहिमपुर गांव के पास बीती देर रात जफराबाद जंघई रेल प्रखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन अज्ञात व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि रात लगभग 12 बजे प्रयागराज से जौनपुर आ रही ट्रेन संख्या 04245 जब इब्राहिमपुर गांव के पास पहुंची थी उसी समय तीन अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक मडियाहू अनिल कुमार ने जानकारी दी है कि घटनास्थल से शराब की बोतल भी बरामद हुई हैं । रात 12 बजे के लगभग जीआरपी की सूचना पर मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तीनों शवों का पहचान कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है। हलांकि सीओ मड़ियाहूँ ने जारी अपने बयान में कहा है कि पूरे दिन आसपास के इलाको में शिनाख्त का प्रयास पुलिस ने किया लेकिन उनकी पहचान न होने पर लावारिस घोषित कर अग्रिम कार्यवाई की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस