राम रतन विश्वकर्मा बने आप के जिलाध्यक्ष


 

जौनपुर। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश अपने संगठन के विस्तार पर कार्य कर रही है इसी क्रम में राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने जौनपुर के जिलाध्यक्ष समेत जिला कार्यकारिणी को भंग कर रामरतन विश्वकर्मा ग्राम तियरी जौनपुर को नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके पूर्व रामरतन विश्वकर्मा काशी प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रयागराज के जिला प्रभारी के तौर पर पार्टी में कार्य कर रहे थे। पार्टी के इस निर्णय से जौनपुर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय सिंह व पवन तिवारी का आभार व्यक्त किया है कि जौनपुर में पिछड़े वर्ग के हाथ में नेतृत्व प्रदान किया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस