इन्दिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में विमान हाईजैक करने वाले इस पूर्व विधायक का हुआ निधन



कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और द्वाबा विधानसभा क्षेत्र (अब बैरिया) से दो बार विधायक रहे डॉ. भोला पांडेय का लखनऊ स्थित आवास पर निधन हो गया। डॉ. भोला पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्लेन हाईजैक कर लिया था। मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। इस घटना ने भोला को देश दुनिया में चर्चित कर दिया था।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवध विहारी चौबे ने बताया कि जनता पार्टी की सरकार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में 1978 में भोला पांडेय सहित एक अन्य व्यक्ति ने पालम हवाई अड्डे से इंडियन एयरलाइंस का विमान हाईजैक कर लिया था। इससे सरकार परेशान हो गई थी। दरअसल, डा. भोला पांडेय ने अपने हाथ में क्रिकेट की गेंद ली थी।
इंडियन एयरलाइंस के विमान में सवार होने के बाद उन्होंने कहा था कि यह बम है। खिलौने को पिस्टल बताया और विमान को बम से उड़ाने की धमकी देकर पायलट को बंधक बना लिया था। सुरक्षा एजेंसियों ने पिस्टल और गेंद की जांच की, तब पता चला कि बम की अफवाह फैलाई गई। तत्कालीन मुख्यमंत्री रामनरेश यादव ने वाराणसी हवाई अड्डे पर डा. भोला पांडे से वार्ता भी की थी। फिर उन्होंने विमान को उड़ान भरने दिया था। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ