कलेक्ट्रेट कर्मचारी के निधन पर डीएम के नेतृत्व में हुई शोक सभा

जौनपुर। कलेक्ट्रेट जौनपुर में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत अजय कुमार वर्मा के असामयिक निधन हो जाने पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा० दिनेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र, जिलामंत्री  राजीव कुमार श्रीवास्तव एवं जिलाध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ विजय प्रताप सिंह,  एवं कलेक्ट्रेट परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में अजय कुमार वर्मा के आत्मा की शांति एवं उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में सम्बल प्रदान करने हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
इस अवसर पर रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह,  प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, हारून रशीद, मो० अनवर, ज्ञान चन्द्र मौर्य, सुनील कुमार सिंह, आशीष त्रिपाठी, यतेन्द्र कुमार यादव, अखिलेन्द्र कुमार सिंह, जवाहर सोनकर, सन्तोष दयाल, प्रवीण श्रीवास्तव, आदित्य नाथ त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस