आखिरकार गुटका व्यवसायी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या क्यों किया, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल

वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के कालीमहल में रहने वाले गुटखा व्यापारी विजय राठौर उर्फ बबलू राठौर (52) ने शनिवार को अपने घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार कर जान दे दी। परिजनों के अनुसार लगभग सात-आठ माह से विजय अवसादग्रस्त चल रहे थे और उनका उपचार भी चल रहा था। पुलिस पारिवारिक कलह के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
चेतगंज थाना क्षेत्र के कालीमहल इलाके में व्यापारी विजय राठौर अपनी पत्नी श्वेता, एक बेटे और दो बेटियों के साथ रहते थे। इसके अलावा भी उनका एक अन्य मकान और जमीनें हैं। विजय गुटखा की एक कंपनी के पूर्वांचल स्तर के बड़े थोक व्यापारी थे।
शनिवार की सुबह परिजनों को विजय घर में नहीं दिखे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान वह घर में ही एक कमरे में बेड पर खून से लथपथ पड़े मिले। उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपनी दाईं कनपटी पर गोली मारी थी। आनन-फानन में उन्हें कैंट रोडवेज स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 
उधर, इस संबंध में एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में यही सामने आया है कि विजय अवसादग्रस्त चल रहे थे और उनका उपचार भी चल रहा था। लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस