जानिए बेटे ने क्यों किया अपने पिता की हत्या, अब पहुंच गया जेल


जनपद बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के मुबारकपुर ग्राम में शनिवार की सुबह एक सिरफिरे युवक ने फावड़े से प्रहार कर अपने पिता की हत्या कर दी। घटना की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हत्यारोपी पुत्र को फावड़ा संग गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर हर कोई मर्माहत है। 
मुबारकपुर गांव निवासी जयप्रकाश चौहान (55) अपने पुत्र मोहित चौहान के साथ चंद्रौली गांव स्थित खेत में पानी चला रहा था। इस दौरान मोहित ने अचानक अपने पिता के सिर पर फावड़े से प्रहार कर दिया, सिर पर चोट लगने से जयप्रकाश खेत में गिरकर लहूलुहान हो कर अचेत हो गए। 
आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने जयप्रकाश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार मोहित मानसिक रोगी है और गत दो वर्षों से वाराणसी में उसका इलाज चल रहा है। 
थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त कुदाल बरामद किया। मृतक के चचेरे भाई वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस