नौ सूत्रीय मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, जानिए कब तक निस्तारण का हुआ निर्देश



जौनपुर।  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव की उपस्थिति में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रितेश कुमार के नेतृत्व में शिक्षक पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षक कर्मचारियों से संबंधित नौ सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपते हुए शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल सीडीओ और जिला विद्यालय निरीक्षक को बुलाया और प्रांतीय अध्यक्ष की उपस्थिति में डीआईओएस को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर शिक्षकों की समस्त समस्याओं निस्तारण कराये।
प्रत्येक माह नियमित वेतन देने, 10 वर्ष की सेवा पर चयन वेतनमान और 12 वर्ष की सेवा पर प्रोन्नत वेतनमान समयबद्ध देने जिससे एरियर की समस्या ना उत्पन्न हो, स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों का त्वरित वेतन देने, पदोन्नति की पत्रावली का डीआईओएस कार्यालय से समयबद्ध संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी भेजने, कार्यवाहक प्रधानाध्यापक/ प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करने वाले शिक्षकों को उक्त पद की समस्त सुविधा देने, आए दिन शिक्षकों एवं शिक्षिका बहनों के साथ प्रबंधकों द्वारा अन्याय पूर्ण तरीके से किया जा रहे हैं शोषण पर अंकुश लगाने, एनपीएस और मानव संपदा की कमयों को  शीघ्र दूर करने तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की कार्यशैली में सुधार करने सहित विभिन्न समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करके अवगत कराने की बात कही और मुख्य विकास अधिकारी को निगरानी करने को कहा है। पत्रक देते समय प्रांतीय अध्यक्ष के साथ संगठन मंत्री, कमलनयन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ चंद्र सेन, जिला कोषाध्यक्ष रामनारायण बिन्द जिला कार्यकारिणी के सदस्य विजयप्रकाश गौतम आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस