सड़क हादसे में पशु चिकित्सक की मौत परिवार में मचा कोहराम


जौनपुर। थाना सिंगरामऊ क्षेत्र स्थित बछुवार गांव में स्थित हाईवे पर 05 दिसम्बर 24 गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पशु चिकित्सक की मौत हो गई है। मिली खबर के अनुसार क्षेत्र के मेढ़ा गांव निवासी पशु चिकित्सक दानबहादुर अपने बाइक से ढकवा की तरफ जा रहे थे। बछुवार गांव पहुंचे थे कि सुल्तानपुर की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उन्हें गंभीर चोट आ गई।
दुर्घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने तत्काल चिकित्सक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगरामऊ पर पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक अभिषेक वर्मा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ अभिषेक वर्मा ने बताया कि हेड इंजरी की वजह से इनके सर में गंभीर चोट आई जिसकी वजह से उनकी मौत हो गयी।
घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई हैं। परिजनों ने बताया कि मृतक प्राइवेट पशु चिकित्सक के रूप में कार्य करते हुए अपने परिवार का जीविकोपार्जन चला रहे थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस