चलती ट्रेन में चाकू मारकर युवक की हत्या हत्यारे हुए गिरफ्तार, छानबीन शुरू



यूपी के अमेठी में जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस में सीट पर बैठने को लेकर विवाद के बाद यात्री की हत्या करने वाले चार आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। इनको सुल्तानपुर में गिरफ्तार किया गया है। रोपियों ने जरनल कोच में बृहस्पतिवार सुबह सीट पर बैठने को लेकर विवाद के बाद यात्री की हत्या कर दी थी। बचाने में उसके दो सगे भाई घायल हुए हैं।
बेगमपुरा एक्सप्रेस निहालगढ़ स्टेशन पर पहुंची। यहां हमलावरों ने यात्री पर चाकू से हमला कर दिया। एक की मौत हो गई। उसे बचाने में उसके दो सगे भाई भी घायल हो गए हैं। घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद चारो हमलावर ट्रेन में छिपकर निहालगढ़ स्टेशन से भाग निकले। 
उनको सुल्तानपुर स्टेशन पर पकड़ लिया गया है। आरोपियों के नाम पवन, सुजीत, दीपक मिथुन निवासीगण गौतमपुर लंभुआ कोतवाली, जिला सुल्तानपुर के बताए जा रहे हैं। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि आरोपियों को जीआरपी के सहयोग से ट्रेन से हिरासत में लिया गया। जीआरपी थाने में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस