रचना विशेष विद्यालय में हुआ खेल-कूद प्रतियोगिता, चम्मच दौड़ में कान्ता, कुर्सी दौड़ में जहरा ने मारी बाजी

जौनपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरूवार को रचना विशेष विद्यालय में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब जौनपुर सूरज के अध्यक्ष विकास साहू विक्की, विशिष्ट अतिथि क्लब के पूर्व अध्यक्ष व एमजेएफ संतोष साहू बच्चा तथा अन्य अतिथियों में पूर्व अध्यक्ष त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य, एमजेएफ आनंद स्वरूप व रेखा मौर्या उपस्थित थे।
खेलकूद प्रतियोगिता में चम्मच दौड़ में कान्ता तिवारी, सुई-धागा में महिमा, मेढ़क दौड़ में प्रिंस गुप्ता, जलेबी दौड़ में नमन प्रजापति, टाफी दौड़ में अमर, केला दौड़ में गौरव, कुर्सी दौड़ में जहरा फातिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए इनके अन्दर छिपी हुई रचनात्मक कला को बाहर लाने के लिए संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहाकि समाज को इस तरह के बच्चों के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए आगे आकर इन्हें आत्म निर्भर बनाने में सहयोग प्रदान करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गौतम चन्द, वरिष्ठ प्रवक्ता डाॅ. संतोष कुमार सिंह, रविरंजन, जितेन्द्र, दामिनी यादव, नीतू यादव, होरेन्द्र मौर्या, बबिता सिंह, लाल साहब यादव का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक सचिन यादव व आभार विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस