गुब्बारा फुलाते समय फटा और मासूम के गले में चिपक गया मासूम की दर्दनाक मौत

राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को गुब्बारा फूटकर मासूम के गले में फंस गया। इससे उसे सांस लेने में तकलीफ हुई। आनन फानन में परिजन बच्चे को लेकर पहले निजी अस्पताल गए। हालत गंभीर देख निजी अस्पताल ने उसे ट्रॉमा रेफर किया। वहां पहुंचने से पहले बच्चे की मौत हो गई। ट्रॉमा में जांच पड़ताल बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे बाद परिवार में हाहाकार मचा है।
ठाकुरगंज दौलतगंज के काशी विहार फूलमती मंदिर के पास रहने वाले कैटर्स विनय गुप्ता का ढाई साल का बेटा शिवांश बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे को परिजनों ने गुब्बारा पकड़ा दिया था। जिसे वह मुंह से फूला रहा था। फुलाते वक्त गुब्बारा फटकर गले में जाकर फंस गया। 
इससे बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कुछ ही देर में वह इधर-उधर दौड़ने बाद गिर गया और उसकी आंखें पलट गई। यह देख परिजन दौड़े और उसे उठाकर घर के अंदर लाए। गले के अंदर फंसे गुब्बारे को निकालने की कोशिश किया, मगर कामयाब नहीं हुए। 
बच्चे को लेकर पहले नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। परिजन बच्चे को लेकर ट्रॉमा गए थे मगर वहां पर जांच बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बाद से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पंचनामा करवाकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस