*समर्पित अधिकारी खो दिया', ADP राज कुमार थापा की मौत पर CM उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया*




श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हमले हो रहे हैं, सुबह से ही कई हिस्सों में जोरदार धमाके सुनाई दे रहे हैं. इस बीत खबर मिली है कि राजौरी के कमिश्नर (ADDC) राज कुमार थप्पा शनिवार सुबह शहर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में मारे गए.
दुखद खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य की प्रशासनिक सेवाओं ने एक समर्पित अधिकारी खो दिया है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को थप्पा राज्य के उपमुख्यमंत्री के साथ राजौरी जिले में घूम रहे थे. उन्होंने उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन बैठक में भी भाग लिया था.
अब्दुल्ला ने कहा कि शनिवार सुबह पाकिस्तान की गोलाबारी में राजौरी में उनके आवास पर हमला होने से थप्पा की मौत हो गई.

डिप्टी सीएम के साथ घूम रहे थे अधिकारी

उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "राजौरी से विनाशकारी खबर. हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवाओं के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है. कल ही वह डिप्टी सीएम के साथ जिले में घूम रहे थे और मेरी अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए थे. आज अधिकारी के आवास पर पाकिस्तानी गोलाबारी हुई, जिसमें राजौरी शहर को निशाना बनाया गया और हमारे अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थप्पा की मौत हो गई."
उन्होंने आगे कहा कि इस भयानक जानमाल के नुकसान पर मेरे पास अपने सदमे और दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले. बता दें कि सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर थप्पा के आवास पर एक शेल गिरा. शेल थप्पा के कमरे से टकराया था.

जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में जोरदार धमाके

गौरतलब है कि शनिवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में लोग जोरदार धमाकों से जगे. जोरदार धमाके सुनने वाले शहरों में श्रीनगर, जम्मू, राजौरी और उधमपुर शामिल हैं. अखनूर, गुरेज, उरी, हमीरपुर और पल्लनवाला में भी पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की खबर है.वहीं, भारत ने भी शनिवार तड़के हवाई हमलों में पाकिस्तान के कम से कम चार एयरबेसों को निशाना बनाया है.

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस