ई रिक्शा पिकअप की जोरदार टक्कर में आंगनबाडी सहायिका की मौत एक घायल

जौनपुर सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के धवरईल ग्राम निवासी आंगनबाडी सहायिका मीरा देवी विश्वकर्मा 45 वर्ष पत्नी गुलाबचंद की मौके पर मौत घायल ई रिक्शा चालक प्रेम बहादुर 39वर्ष आज शनिवार की सुबह लगभग 11:30 बजे मीरा देवी कुछ सामान खरीदने उसी थाना क्षेत्र के धवरईल बाज़ार  गई थी  सामान खरीद के जब घर वापस लौटने लगी जैसे ही ई रिक्शा उसी थाना क्षेत्र के धराई मंदिर के पास से पहुंची पिकअप और रिक्शे की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें मीरा देवी की मौके पर मौत हो गई ई रिक्शा चालक प्रेम बहादुर  बुरी तरह घायल हो गया स्थानिय लोगों ने पिकअप को पकड़ लिया है लेकिन ड्राइवर फरार हो गया स्थानिय लोगो ने 108 एम्बुलेंस द्वार जिला अस्पताल भेजा  जहां डॉक्टरों ने देखते ही मीरा देवी को मृत्यु घोषित कर दिया घायल ई रिक्शा चालक प्रेम बहादुर का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस