डीएम की अध्यक्षता में थाना सिकरारा में समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में थाना सिकरारा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी के समक्ष कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से पांच 05 का निस्तारण किया गया और शेष शिकायतो पर संबंधित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि भूमि विवाद सम्बन्धी तथा गंभीर प्रकरण की शिकायतों को प्राथमिकता पर रखते हुए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस