इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग में में करियर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन


जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के इंजीनियरिंग संस्थान में सनबीम स्कूल जौनपुर के विद्यार्थियों द्वारा शुक्रवार को  शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य करियर अवेयरनेस प्रोग्राम एवं विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा, नवाचार, और शोध कार्यों की वास्तविक कार्यप्रणाली से अवगत कराना था।

विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (आई ओ टी, डाटा साइंस, एआई एमएल) एवं इंजीनियरिंग संस्थान के अन्य विभागों का अवलोकन किया। पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, अनुसंधान केंद्रों एवं प्रोजेक्ट वर्क्स को देखने के दौरान उन्हें शिक्षकों और शोधकर्ताओं द्वारा संबंधित तकनीकी जानकारियां प्रदान की गईं। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित पुस्तकालय, स्टेडियम एवं सरोवर का भी भ्रमण किया।

इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.रवि प्रकाश ने तकनीकी शिक्षा के महत्व और करियर की संभावनाओं पर प्रेरक व्याख्यान दिया। भ्रमण के दौरान सनबीम स्कूल के शिक्षकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अत्यंत लाभकारी बताया।

इस शैक्षणिक भ्रमण ने विद्यार्थियों में तकनीकी विषयों के प्रति जिज्ञासा एवं रुचि को और प्रबल किया तथा उन्हें भविष्य की दिशा में सोचने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. मोहम्मद अनीश, श्री सुधीर सिंह , डॉ. विशाल यादव,  पूनम सोनकर,  प्रेम चन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे.

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस