कांवड़ियों को विदा कर लौटा युवक कमरे में फंदे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बुढ़ूपुर गांव में रविवार शाम को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 20 वर्षीय युवक दीपक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि वह बोल बम कांवड़ियों को विदा कर घर लौटा था और इसके बाद अपने कमरे में चला गया।

शाम करीब 7 बजे जब उसकी मां बिलासी देवी खेत से लौटने के बाद उसे बुलाने कमरे में गईं, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गईं। दीपक का शव दुपट्टे से पंखे में लटका हुआ था। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दीपक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। अब दीपक की मौत से छोटा भाई प्रदीप और मां बिलासी पूरी तरह टूट गए हैं। घर में कोहराम मचा है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस