गौराबादशाहपुर में निकाली गई कलश यात्रा


आपसी प्रेम सौहार्द के लिए ईश्वर से की गई प्रार्थना

गौराबादशाहपुर, जौनपुर।

गौराबादशाहपुर नगर पंचायत के बंजारेपुर स्थित प्राचीन शिवमंदिर समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय श्रावण महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। यह कलश यात्रा हाथी घोड़े, डीजे और बैंड बाजे के साथ बंजारेपुर प्राचीन शिवमंदिर प्रांगण से गंगा जल लेकर निकाली गयी।
जो कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए पुलिस चौकी से वापस गौरा शिवमंदिर पर जलाभिषेक कर पुनः गंगा जल लेकर प्राचीन शिवमंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ।
इस मौके पर श्रद्धालुओं ने आपसी प्रेम सौहार्द और अपने देश की तरक्की के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। जगह जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत भी किया। शाम को आजमगढ़ से पधारे पंडित कृष्णमोहन मिश्रा ने श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का श्रवण कराया। इस मौके पर नगर पंचायत की चेयरमैन सीतामनी, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र जायसवाल, मोती सेठ, ओमप्रकाश जायसवाल, सुजीत जायसवाल, संजय साहू, धर्मेंद्र गुप्ता, राजेन्द्र सोनकर, अवधेश साहू, अजीत, कुबेर मोदनवाल, छंगनलाल सोनकर समेत तमाम श्रद्धालु रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस