जौनपुर: मड़ियाहूं कोतवाली परिसर में गिरा बरगद का पेड़, सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली परिसर में बीती रात तेज बारिश के कारण एक विशालकाय बरगद का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। यह पेड़ क्षेत्राधिकारी (सीओ) मड़ियाहूं गिरेंद्र कुमार सिंह की सरकारी बोलेरो गाड़ी के ऊपर आ गिरा, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, सीओ गिरेंद्र कुमार सिंह का ड्राइवर विजय यादव रविवार देर रात किसी स्थान से उन्हें लेकर लौटा था। सीओ साहब को उनके आवास पर छोड़ने के बाद रोज की तरह बोलेरो गाड़ी को कोतवाली परिसर में बरगद के पेड़ के नीचे खड़ा कर दिया और वह खुद आराम करने चला गया।

रातभर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सुबह करीब 5 बजे बरगद का पेड़ अचानक जड़ से उखड़ गया और तेज आवाज के साथ सीओ की बोलेरो गाड़ी के ऊपर जा गिरा। पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते, तब तक पेड़ गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर चुका था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ड्राइवर कई बार देर रात आने पर गाड़ी में ही सो जाता था, लेकिन संयोगवश इस बार वह गाड़ी में नहीं सोया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

फिलहाल कोतवाली परिसर में क्षतिग्रस्त पेड़ को हटाने का कार्य किया जा रहा है और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस