ईंट-पत्थर और चाकू से किया वार, पुरानी रंजिश बनी वजह

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना सिकरारा क्षेत्र के अलीशापुर गांव में सोमवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बृजेश कुमार बिंद शाम लगभग सवा 6 बजे अपने खेत से होते हुए बाजार जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे दूसरे समुदाय के लगभग दस लोगों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने ईंट-पत्थर और चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर घायल को सिकरारा थाने लाया गया। वहां से पुलिस ने बृजेश को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

घायल बृजेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उक्त लोगों से हमारा विवाद हुआ था। उन्होंने हमारे ऊपर एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था, जो अभी न्यायालय में विचाराधीन है। संभवतः इसी रंजिश को लेकर आज मुझ पर जानलेवा हमला किया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में लिखित तहरीर दे दी गई है। सिकरारा पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस