जम्मू-कश्मीर में दुर्घटना में मृतक क्रेशर ऑपरेटर के परिवार को राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने दिलाया 16.38 लाख का मुआवजा

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम एतमादपुर, खेतासराय निवासी विकास पासवान जम्मू-कश्मीर के जिला सांबा, विजयपुर स्थित शिवालय कंस्ट्रक्शन कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड में क्रेशर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। 12 जुलाई 2024 को कम्पनी की लापरवाही के चलते कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। इस मामले की एफआईआर थाना विजयपुर, जिला सांबा में दर्ज की गई थी।

लेकिन कम्पनी की ओर से मृतक के परिजनों को किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं दी गई। यह जानकारी मिलते ही सदर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव स्वयं पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने शोक संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया और मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया।

राज्यमंत्री ने इस संबंध में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा को पत्र लिखा और वार्ता भी की। साथ ही, श्रम विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति दिलाने का आग्रह किया। उनके प्रयासों से परिवार को कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के अंतर्गत मुआवजा स्वीकृत हो गया।

आज दिनांक 18 अगस्त 2025 को राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव मृतक विकास पासवान के घर ग्राम एतमादपुर पहुंचे और उनकी माता श्रीमती रामुंता देवी तथा पिता इंद्रजीत पासवान को ₹16,38,525 (सोलह लाख अड़तीस हजार पांच सौ पच्चीस) रुपये का चेक एवं प्रमाण पत्र सौंपा।

इस अवसर पर सहायता श्रम आयुक्त देवव्रत यादव, डा. रामसूरत बिंद, विनय मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, एवं धर्मेन्द्र मिश्रा भी उपस्थित रहे।
राज्यमंत्री ने परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस