जन्माष्टमी के मौके पर अश्लील डांस कराने वाले थानाध्यक्ष पर गिरी गाज

*मंदिर की आरती में सम्मलित हुए कोतवाल, और किसी ने चलवा दिया गया अश्लील गाना तो बगैर गलती के नप गए बदलापुर थाना प्रभारी।*

*भगवान कृष्ण के जन्म रात्रि के 12 पर जैसे ही मंदिर में आरती के लिए गए कोतवाल तो स्टेज पर किसी ने चलवा दिया अश्लील गाना*

*जौनपुर।* जिले के बदलापुर कोतवाली में तैनात रहे कोतवाल अरविंद कुमार पाण्डेय को कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में स्टेज शो के दौरान अश्लील गाना और डांस प्रस्तुत होने के चलते लाईन हाजिर कर दिया गया।

कहा जाता है घर में कोई गलती करता है तो मालिक हमेशा जिम्मेदार ठहराया जाता है। हुआ भी कुछ इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम में कृत्य कोई और कर दिया और सजा किसी बेकसूर को मिली, इस घटना में बेकसूर कोतवाल अरविंद कुमार पाण्डेय पर पुलिस अधीक्षक की गाज गिरी और लाईन हाजिर होने की सजा मिली।

घटना का आकलन किया जाए तो महराजगंज थानाध्यक्ष के बाद बदलापुर कोतवाल का दाईत्व इनके बेबाक और न्याय प्रिय अंदाज के चलते जनता के प्रिय प्रभारी निरीक्षक के रूप में देखें जाते रहें। सूत्रों और प्रत्यक्ष दर्शी बताते हैं कि कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में कोतवाली में बेहतरीन और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

लोगों के मनोरंजन के लिए स्टेट शो का भी रंगारंग भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पाण्डेय एंव एस.एस.आई ओमप्रकाश पाण्डेय व कोतवाली पुलिस आनेवाले सभी अतिथियों के सेवा सत्कार में तन मन से लगी दिखाई दी। कार्यक्रम में सुरे से सब कुछ सही तरीके से चल रहा था।

मान्यता के हिसाब से भगवान श्री कृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे से माना जाता है। जैसे ही रात्रि के 12 बजा, वैसे ही थाने के कोतवाल अरविंद कुमार पाण्डेय थाना को थाने के सामने रोड के बगल स्थिति प्राचीन मंदिर में आरती के लिए बुलाया गया, जिसमें थाने का मुखिया होने के चलते कोतवाल सहर्ष आरती में सम्मलित होने चले गए। (जौनपुर रिपोर्ट- सुनील मिश्रा)

इधर इनके जाने के बाद थाने के भीतर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोतवाल की गैर मौजूदगी में भक्ति गाने की जगह हिंदी के लटके छटके भरे गाने की कुछ लोगों सुरूवात करवा दिए। जैसे ही आरती समाप्त हुई और परिसर में कोतवाल पहुंचे तो यह देख भड़के और पुलिस कर्मियों को डांट फटकार लगाते हुए गाने को बंद करवाया लेकिन तबतक देर हो चुकी थी और इस वाकया का विडिओ बना लिया गया था और सुबह ही इसे एक अलग रूप देकर वायरल कर दिया गया। 

जब वायरल विडिओ की जानकारी तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ को हुई तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से लापरवाही के चलते कोतवाल को लाई हाजिर कर दिया गया। लेकिन क्षेत्र में असंख्य लोगों की यह खुब चर्चा चल रही है कि बगैर कसूर के कोतवाल बेचारे सजा पाए, गलती कोई और किया और सजा कोई और पाया। हलांकि इस मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच का आदेश दिया गया है परिणाम भी बहुत जल्द आएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस