जौनपुर में शुरू हुआ सात दिवसीय फायर वालेंटियर्स प्रशिक्षण


जौनपुर। अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर जिले के सभी फायर स्टेशनों पर फायर वालेंटियर्स/अग्नि सचेतकों का सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है।

इस क्रम में चौकिया स्थित फायर ब्रिगेड केंद्र पर अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को आग लगने की आपदा, बचाव एवं राहत कार्य, प्राथमिक उपचार और अग्निशमन उपकरणों के संचालन की बारीकियां सिखाई गईं।

यह प्रशिक्षण 18 अगस्त से लगातार सात दिनों तक जनपद के विभिन्न फायर स्टेशनों पर जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से आपातकालीन स्थितियों में आम नागरिक भी जागरूक होकर सहयोग कर सकेंगे और हादसों की गंभीरता को काफी हद तक कम किया जा सकेगा

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ