*जौनपुर के चंदवक थाने में भी चला था कृष्ण जन्माष्टमी पर ठुमका भरा अश्लील गाना, जिसका भी विडिओ हुआ है वायरल।*



*जौनपुर।* बीते दिन कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले के विभिन्न थाने में कार्यक्रम प्रस्तुत प्रस्तुत हुए, इस दौरान कुछ थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लटके झटके ठुमके भरे गानों भी चल गए, जिसका विडिओ वायरल होने पर कार्यवाही सुरू हुई, उक्त वायरल विडिओ की जद में बदलापुर थाना भी रहा, जिसके तत्कालीन थाना प्रभारी अरविंद कुमार पाण्डेय को लापरवाही बरतने के नजर से पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यवाही करते हुए लाइन हाजिर कर दिया, जिससे जिले में हडकंप मच गया। कि अब जहां भी इस तरह का कार्य हुआ है वहां यही कार्यवाही होगी। बताया जा रहा है कि उसी दिन जिले में थाना चंदवक में भी लटके झटके भरे अश्लील गाने का विडिओ वायरल हुआ। इस थाने के प्रभारी सत्यप्रकाश हैं।  लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, मामला चर्चाओं में बना हुआ है कि आखिर एक प्रभारी पर कार्यवाही दूसरे प्रभारी पर कुछ नहीं, हलांकि थानों में यह कार्यक्रम खुशी के चलते आधी रात के बाद हुए थे बहुत बड़ी बात नहीं थी। लोगों के कटाक्ष को देखा जाए तो बताया जा रहा है कि चांदवक थाने के स्टेज पर जो ठुमका लगा था वह कुछ कमजोर था इसलिए कार्रवाई नहीं हो सकी, जबकि बदलापुर का ठुमका मजबूत था जिसपर कार्यवाही हुई।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस