30 अगस्त को जौनपुर में होगा विशाल धरना : शिक्षकों की 22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय तैयारी तेज

जौनपुर। सेवा सुरक्षा, ऑफलाइन स्थानांतरण और तदर्थ शिक्षकों के विनियमीकरण सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 अगस्त 2025 को जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय, जौनपुर पर होने वाले प्रदेशव्यापी धरने को सफल बनाने के लिए शिक्षकों के संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश सिंह के नेतृत्व में कई टीमें बनाकर जनपद के विभिन्न विद्यालयों का लगातार दौरा किया जा रहा है।

विद्यालयों का सघन दौरा

23 अगस्त 2025 को प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने गोवर्धन इंटर कॉलेज मुफ्तीगंज, इंटर कॉलेज बेलांव, पब्लिक इंटर कॉलेज केराकत, इंटर कॉलेज रतनूपुर, इंटर कॉलेज चन्दवक, गणेश राय इंटर कॉलेज डोभी सहित कई विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से संपर्क साधा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दयाशंकर यादव और समर बहादुर सिंह साथ रहे।

25 अगस्त 2025 को प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष तेरस यादव और जिलामंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी ने इंटर कॉलेज मोलनापुर, इंटर कॉलेज बैजारामपुर, इंटर कॉलेज हिन्दी बघैला, रसूलपुर तथा नेशनल इंटर कॉलेज पट्टीनरेन्द्रपुर का दौरा किया और शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल होने की अपील की।

इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश सिंह ने तहसील मछलीशहर व मडियाहूं क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों से मुलाकात की और आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

30 अगस्त को जोरदार प्रदर्शन की तैयारी

शिक्षक नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी 22 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। 30 अगस्त को जौनपुर जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर होने वाला धरना इसका ऐतिहासिक आगाज़ साबित होगा।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस