नाले में तीन मौत के मामले में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

जौनपुर। नाले में उतरे करेंट की चपेट में आने से हुई तीन मौतों के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को पीड़ितों के परिजनों से मिलने पहुंचे। सबसे पहले अजय राय उस रिक्शा चालक शिवा गौतम के घर पहुंचे जिसने प्राची और समीर की मदद करने में अपनी जान गंवा दी। कुल्हनामऊ गांव में शिवा गौतम के घर पहुंच कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार की आर्थिक सहायता की और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा जताया। अजय राय आधे घंटे तक परिवार के साथ मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने शिवा के परिवार को मड़हा में रहते देखे सरकार पर तंज कसा। उन्होंने दिखाया कि देखिए इस घर तक आने को रास्ता नहीं है और सरकार कहती है विकास हुआ है।

अजय राय ने मंत्री गिरीश यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि इस घटना के पीछे इन्हीं लोगों का हाथ है, क्योंकि जब पत्रकार इनसे भ्रष्टाचार पर सवाल करते है तो ये पत्रकारों पर ही भड़क जाते है। उसके बाद अजय राय सीधा समीर के घर मछलीशहर पड़ाव पहुंचे जहां उन्होंने परिवार को सांत्वना दिया और फिर घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। इसके बाद अजय राय सीधा हादसे में मृत प्राची मिश्रा के घर पहुंचे और परिवार को न्याय दिलाने का वादा किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ