मछलीशहर पड़ाव हादसा: लापरवाही पाए जाने पर दो अवर अभियंता निलंबित, मृतकों के परिजनों को मिलेगी सहायता राशि


जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जानकारी दी कि 25 अगस्त की शाम अतिवृष्टि और जलजमाव के कारण मछलीशहर पड़ाव के पास विद्युत पोल में करंट उतरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना के दौरान एक शव मौके से बरामद कर लिया गया था, जबकि शेष दो शवों को एसडीआरएफ व जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त प्रयास से अगले दिन बरामद किया। मृतकों का पोस्टमार्टम भी कराया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पूरे प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ कार्य किया। अब जिम्मेदारी तय करते हुए त्रिस्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है। जांच में विद्युत विभाग और नगर पालिका परिषद के अवर अभियंताओं की स्पष्ट लापरवाही सामने आई है। दोनों के निलंबन की संस्तुति सक्षम अधिकारी को भेज दी गई है।

साथ ही विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया गया है कि मृतकों के परिजनों को 24 घंटे के भीतर नियमानुसार 7.50 लाख रुपये प्रति परिवार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस