पूर्व विधायक स्व. राजबहादुर यादव की 47वीं पुण्यतिथि पर अर्पित हुई श्रद्धांजलि

जौनपुर। रारी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय राजबहादुर यादव की 47वीं पुण्यतिथि गुलालपुर स्थित राजबहादुर पीजी कॉलेज परिसर में मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके जीवन व योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डा. ज्योतिष प्रकाश ने कहा कि स्व. राजबहादुर यादव जौनपुर जनपद के सर्वमान्य नेता थे। वे जनता से जुड़कर हमेशा समाज और गांव के विकास के लिए कार्यरत रहे।
शिक्षक डा. अजित प्रकाश ने उन्हें दीन-दुखियों का मसीहा बताते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
पं. रमेश शुक्ला ने कहा कि उन्होंने इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज की स्थापना कर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा नेता विवेक यादव ने कहा कि स्व. राजबहादुर साफ-सुथरी राजनीति और समाज में बिना भेदभाव के कार्य करने के लिए जाने जाते थे।

इस अवसर पर लालचंद्र यादव लाले, डा. जितेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, रामनयन, सुरेंद्र सिंह, मुकेश जायसवाल, डा. महेंद्र कुमार, दीनानाथ पांडे, दारा चौहान, कृष्णचंद्र यादव, रोहित कुमार, कृष्नेष, रामलाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस