ग्राम विकास अधिकारी रवि प्रकाश व मनोज यादव ने चलाया अभियान

किसानों की समस्याओं का हुआ समाधान

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड अंतर्गत ग्रामसभा ईश्वरपुर सलहदीपुर मैदास पट्टी गभिरन में वरिष्ठ समाजसेवी और पत्रकार बृजेश यादव ने ग्रामसभाओं की समस्या को देखते हुये तत्कालीन पशु चिकित्सा अधिकारी जौनपुर एवं खण्ड विकास अधिकारी खुटहन जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं पशु चिकित्सा अधिकारी खुटहन चन्द्रभान भारशिव से दूरभाष पर बात किया था। श्री यादव ने बताया कि छोटे जानवर, गाय, बैल आदि किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे थे। लगातार प्रयास करने के बाद भी छोटे जानवर गौशाला में नहीं पहुंच रहे थे। फिलहाल उपरोक्त शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये ग्राम विकास अधिकारी रवि प्रकाश एवं मनोज यादव से लेकर पशु विभाग की पूरी टीम क्षेत्र के गांववासियों की सहयोग से 50 से अधिक गाय एवं बैल पकड़कर अस्थायी गौशाला गुलालपुर में पहुंचाया गया। इसके चलते ग्रामवासी राहत के सांस लिये जो समस्त अधिकारियों के अलावा समाजसेवी बृजेश यादव की प्रशंसा कर रहे हैं। सहयोग करने में महन्त यादव, दिनेश यादव, सुरेन्द्र पासवान, अजय पासवान, रमेश यादव, अच्छे लाल यादव सहित तमाम लोग प्रमुख रहे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस