जौनपुर:स्कूल बस से कुचलकर शिक्षक की मृत्यु खबर लगते ही, परिजनों रो कर हुआ बुरा हाल

जौनपुर --।जफराबाद स्थानीय थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह स्कूली बस की चपेट में आने से 59 वर्षीय शिक्षक की मौके पर मौत हो गयी। मौके पर पहुंची112 पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही स्कूली बस को कब्जे में लेकर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक संतोष बरनवाल जफराबाद में स्थित के पी पांडे इंटर कॉलेज में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे उनकी उम्र 59 वर्ष थी जिनका टीबी हॉस्पिटल के पास मकान है। वो रोज की तरह सुबह अपनी बाइक से शिक्षण कार्य संपादित करने के लिए कॉलेज जा रहे थे कि अहमदपुर गांव के पास सोलंकी बिल्डिंग मटेरियल के सामने एक स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वो बस के चक्के के नीचे आ गये जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक संतोष बरनवाल कमलाकांत बरनवाल के पुत्र थे और जफराबाद के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर उनके साथी शिक्षकों में व मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस