पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार, 9 एंड्रॉइड मोबाइल और नगदी बरामद

जौनपुर। थाना मीरगंज पुलिस ने एसओजी गामा टीम और सर्विलांस टीम की मदद से चोरी की घटनाओं में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किए गए 9 एंड्रॉइड मोबाइल फोन (कीमत करीब 2 लाख रुपये) और 1440 रुपये नगद बरामद किए गए।

वादी पवन कुमार मिश्र निवासी असवां ने बीते 31 जुलाई/1 अगस्त की रात घर में चोरी की तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग जंघई के पास दबिश देकर तीनों आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान श्यामू सरोज (22 वर्ष), शिवशंकर सरोज उर्फ भालू (20 वर्ष) और मालिक पांडेय (26 वर्ष) सभी निवासी सर्रोई बाजार थाना भदोही के रूप में हुई। इनमें श्यामू सरोज पर पूर्व में भी आर्म्स एक्ट और चोरी के मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल, एसओजी गामा टीम, सर्विलांस टीम सहित पुलिसकर्मी आनन्द कुमार सिंह, शुभम यादव, रघुराज सिंह, रणजीत सिंह, राजू चौहान और अरविन्द सिंह शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस