कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने को पुलिस और आरएएफ का संयुक्त पैदल गश्त

जौनपुर। नगर में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना कोतवाली पुलिस टीम और आर.ए.एफ. कम्पनी डी-91 की संयुक्त टीम ने जौनपुर शहर में पैदल गश्त किया।

गश्त का आगाज़ थाना कोतवाली से हुआ और पुलिस बल मुख्य बाजारों, संवेदनशील इलाकों, अटाला मस्जिद सहित प्रमुख मार्गों पर पहुंचा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए सुरक्षा का संदेश दिया और उन्हें भरोसा दिलाया कि जनपद की शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस हर समय चौकस है।

संयुक्त गश्त के दौरान बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक/अराजक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

गश्त के दौरान स्थानीय लोग भी पुलिस बल के साथ जुड़ते नजर आए और उन्होंने पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की। व्यापारियों और राहगीरों ने कहा कि पैदल गश्त से आमजनमानस को भरोसा मिलता है और अपराधियों

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस