जनसुनवाई में दिव्यांग फरियादी को डीएम ने दी आर्थिक सहायता, दिलाएंगे मोटराइज्ड साइकिल

जौनपुर। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के समक्ष जंगीपुरकला निवासी दिव्यांग किशन कन्नौजिया अपनी आर्थिक तंगी बताते हुए मोटराइज्ड साइकिल की मांग लेकर पहुंचे।

जिलाधिकारी ने दिव्यांग जनसशक्तिकरण अधिकारी को निर्देश दिया कि पात्रता जांच कर उन्हें मोटराइज्ड साइकिल उपलब्ध कराई जाए। साथ ही किशन कन्नौजिया की खराब आर्थिक स्थिति देखते हुए डीएम ने उन्हें आर्थिक सहायता राशि व अंगवस्त्र प्रदान किए।

डीएम ने भरोसा दिलाया कि उन्हें शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस