ईश्वर एक है, चाहे अल्लाह कहो या राम : पंकज महराज |

रिपोर्टर आकाश सोनी 
खुटहन, जौनपुर। जय गुरुदेव धर्म प्रचारक मथुरा के संस्थाध्यक्ष पंकज जी महराज ने कहा कि ईश्वर एक है। उसे अल्लाह कहो, गाड कहो, चाहे राम के रूप में मानों, लेकिन सभी रूपों में एक ही परमशक्ति विद्यमान है, जो पूरे संसार को चला रही है। यही वह अदृश्य शक्ति है जो हमारे हृदय में निवास करती हैं। हमें गलत रास्ते पर जाने से रोकती रहती है। यह बातें उन्होंने सोमवार को ग्राम विकास इंटर कालेज में आयोजित सत्संग में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों आदि पवित्र धार्मिक स्थलों को लेकर मानव अज्ञानता में जो एक दूसरे धर्मों का विरोध कर रहा है। यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। ऐसा करने वाला पाप का भागीदार बन रहा है। इन तुच्छ विचारों से ऊपर उठने के लिए एक मात्र माध्यम गुरु है। उन्होंने कहा कि जीते जी स्वर्ग का सुख लेना चाहते हैं तो काम, क्रोध, मद, मोह और लोभ को गुरु के चरणों में अर्पित कर सब अच्छा बुरा उन्हीं पर छोड़ दें। अवश्य ही इहलोक से मुक्ति मिल जायेगी। सत्संग प्रारंभ से पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, राना यादव, राहुल यादव आदि ने उनके गले में पुष्पहार पहनाकर आशीष लिया। इस मौके पर ऋषिदेव श्रीवास्तव, डॉ. रमेश चंद्र यादव, नरेन्द्र यादव सर्प मित्र, बाबूराम यादव, बालेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस