राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने किया दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास


जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने शनिवार को विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजना के अंतर्गत दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में प्रमुख रूप से –

  • हरखपुर मोहल्ला में संजय गुप्ता के मकान से होते हुए मुख्य सड़क तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य।
  • हरखपुर कॉलोनी शकरमंडी में किशन सेठ के मकान से होते हुए मुख्य सड़क तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य शामिल है।

राज्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आम जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है। विकास कार्य निरंतर गति से चल रहे हैं और जनसमस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष उत्तरी श्रीमती सारिका सोनी, मनीष श्रीवास्तव, राजेंद्र मौर्या, मनोज कुशवाहा, प्रदीप तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस