गुस्साए चाचा ने लाठी से भतीजे का सिर फोड़ा, मौके पर मौत



 चाचा के बुलाने के अंदाज पर भतीजे ने की गाली गलौज

केराकत। (जौनपुर)। ईगो के चलते बीती रात चाचा भतीजे में जोरदार भिड़ंत हो गई। चाचा ने भतीजे को लाठी से पीटकर मार डाला। मामला चंदवक थाना क्षेत्र के चिटकों गांव का है। चंदवक पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन की तलाश में जुट गई है।

चन्दवक थाना क्षेत्र के छोटी चिटको राजभर बस्ती निवासी  रामदयाल राजभर ने बीती रात अपने भतीजे 32 वर्षीय राजकुमार को खाना खाने के लिए बुलाया। राजकुमार अपने साथियों के साथ घर के बाहर बैठा था। चाचा के बुलाने का अंदाज भतीजे को अच्छा नहीं लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। 

इसी दौरान रामदयाल घर से लाठी लेकर आया और भतीजे के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी रामदयाल मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार रजक और चंदवक थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेना चाहा लेकिन ग्रामीणों ने विरोध किया।

ग्रामीण मुख्य आरोपी सहित सभी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने एहतियात बरती और चार लोगों को गिरफ्तार कर ले गई। मामले में नगर पुलिस उपाधीक्षक आयुष श्रीवास्तव ने वीडियो बाइट जारी कर बताया कि तीन आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस