शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : लापरवाह शिक्षकों का वेतन व मानदेय रोका


जौनपुर। बेसिक शिक्षा में लापरवाही पर अब बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने 23 अगस्त को विकासखंड रामनगर के कई परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली गंभीर खामियों पर जिम्मेदार शिक्षकों का वेतन और मानदेय तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है

 जवन्सीपुर विद्यालय

निरीक्षण में प्रभारी प्रधानाध्यापक भुवनेश कुमार पाण्डेय पर बड़ी कार्रवाई हुई। बच्चों की बेहद कमजोर पढ़ाई, कम उपस्थिति, अधूरी अभिलेखावली, गंदगी और रंगाई-पुताई न कराने जैसे कई दोष मिले। इसके चलते उनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोक  दिया गया है 

 सोरहां विद्यालय
यहाँ निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक विद्यालय बंद करके चले गए थे। शिक्षामित्र रवीन्द्र सिंह बिना अनुमति अनुपस्थित मिले जबकि सहायक अध्यापक प्रशिक्षण में थे। विद्यालय गंदगी से भरा मिला, प्रांगण में घास उगी थी और हैंडवाश की टोटियां टूटी पाई गईं। इस लापरवाही पर प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन और अनुपस्थित शिक्षामित्र का मानदेय रोका गया।

 बीएसए डॉ. पटेल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि “शिक्षा की गुणवत्ता और जिम्मेदारी से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाहों पर सख्त कार्रवाई होगी और ईमानदार व समर्पित शिक्षकों को सम्मान भी मिलेगा।”

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस