जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज विजेता

जौनपुर। आज आयोजित जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जनक कुमारी इण्टर कॉलेज, मोहम्मद हसन इण्टर कॉलेज व सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली की टीमों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले में तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज विजेता बना, जबकि मोहम्मद हसन इण्टर कॉलेज उपविजेता रहा।

प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी अब वाराणसी स्थित यूपी कॉलेज में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “आपका लक्ष्य देश के लिए खेलना होना चाहिए, ताकि आप अपने जनपद और देश का नाम रोशन करें।”

निर्णायक मंडल में राजीव सिंह (बच्चा सिंह) व निखिल सिंह ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से राजेश सिंह, कपिल देव सिंह, अभिषेक सिंह, बद्रीनाथ सिंह, अम्बर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस