डीएम ने 40 वर्ष पुराने वाद का मात्र 02 घंटे में किया निस्तारण, मामलें का त्वरित निस्तारण पर हरिलाल पाल ने सीएम व डीएम के प्रति जताया आभार

जौनपुर-जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जनसुनवाई के दौरान एक 40 वर्ष पुराना भूमि विवाद मात्र 02 घंटे में निस्तारित कर दिया ।
बता दे की परगना उसराव तहसील मड़ियाहूं निवासी कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता व 82 वर्षीय वयोवृद्ध हरिलाल पाल जनसुनवाई में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि वर्ष 1985 में उन्होंने आराजी संख्या 531 की भूमि खरीदी थी, किन्तु खतौनी प्रविष्टि के समय त्रुटिवश आराजी संख्या 521 दर्ज हो गई। कई बार आवेदन देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका था।
मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने तत्काल उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं को निर्देशित करते हुए कानूनगो व लेखपाल को संशोधित अभिलेख सहित उपस्थित होने का आदेश दिया। इसके बाद केवल दो घंटे के भीतर ही लगभग 40 साल पुराने प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया।
जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी द्वारा स्वयं हरिलाल पाल को संशोधित खतौनी प्रदान की गई और अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने लेखपाल की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि पुराने वादों का तत्परता से निस्तारण किया जाए। किसानों व आमजन को अनावश्यक परेशान करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रकरण के त्वरित निस्तारण पर हरिलाल पाल ने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस