प्राथमिक विद्यालय में पीने के पानी की समस्या, बच्चे हो रहे बीमार


जफराबाद। सिरकोनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हौज द्वितीय में लंबे समय से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। विद्यालय का हैंडपंप वर्षों से खराब पड़ा है, जिसके कारण बच्चों को जलनिगम की टंकी से होने वाली आपूर्ति पर निर्भर रहना पड़ता है।

स्थानीय समाजसेवी दिनेश चौहान ने बीईओ अमरेश सिंह को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि विद्यालय में बनी पानी की टंकी में जलनिगम की सप्लाई का पानी आता है, जो अक्सर प्रदूषित रहता है। इस कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। वहीं, जब जलापूर्ति बाधित होती है तो विद्यार्थियों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है।

इस संबंध में बीईओ अमरेश कुमार ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी, प्रधानाध्यापक से विवरण लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस