भगोड़े अपराधी के घर पर पुलिस ने चस्पा की नोटिस


न्यायालय के निर्देश पर की गई सख़्त कार्यवाही


जौनपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे अपराधी के विरुद्ध न्यायालय से निर्गत उद्घोषणा आदेश का अनुपालन करते हुए उसकी तलाश को तेज कर दिया है। इस क्रम में पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर तथा आस-पास के सार्वजनिक स्थलों पर उद्घोषणा आदेश चस्पा कर कार्रवाई को अंजाम दिया। 

 प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 212/2025, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त मो. रुस्तम पुत्र नईम निवासी बक्सपुर, थाना बरदह, जनपद आज़मगढ़ घटना के उपरांत से लगातार फरार चल रहा है। पुलिस की ओर से लगातार दबिश और प्रयास किए जाने के बावजूद अभियुक्त अब तक गिरफ्त में नहीं आ सका। 

 इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जौनपुर द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के अंतर्गत उद्घोषणा आदेश निर्गत किया गया। आदेश की तामील हेतु थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह को उनकी पुलिस टीम सहित भेजा गया। पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पर ग्रामीणों और गवाहों की उपस्थिति में उद्घोषणा आदेश चस्पा किया। साथ ही अभियुक्त के घर तक आने-जाने वाले मार्ग पर तथा अन्य प्रमुख स्थलों पर भी आदेश चस्पाकर लोगों को इसकी जानकारी दी गई। 
 पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए निरंतर दबिश दी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस