पत्नी से नाराज़ युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हाथ पर भी किए थे वार

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज में गुरुवार तड़के पत्नी से नाराज़ युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला निवासी मुन्नू का 22 वर्षीय पुत्र आज़म सुबह करीब 5 बजे घर से निकलकर पास की दुकान पर चाय पीने गया। इसके बाद वह अपने कमरे में लौटकर अंदर से दरवाज़ा बंद कर लिया। जब लगभग 10 बजे उसकी बहन ने दरवाज़ा खोलने की कोशिश की और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाज़ा तोड़ा गया। अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटकता पाया गया।

बताया जा रहा है कि करीब तीन माह पहले उसकी शादी मछलीशहर क्षेत्र में हुई थी। विवाह के बाद से ही पत्नी मायके में रह रही थी और फोन पर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना से पहले युवक ने अपने हाथ पर ब्लेड से कई जगह वार भी किया था।

सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक पारसनाथ यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस