जौनपुर में निर्वाचन तैयारियों को लेकर बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जोर


जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन संबंधी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभावार मतदान स्थल/मतदेय स्थल का विवरण, बीएलओ और सुपरवाइजर की संख्या, मतदाता सूची की मैपिंग तथा पुरुष, महिला और तृतीय लिंग मतदाताओं की कुल संख्या की समीक्षा की। साथ ही 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की।

इस दौरान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम मछलीशहर सौरभ कुमार, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, समस्त उपजिलाधिकारीगण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस