फाफामऊ थाना प्रभारी की अथक प्रयासों के बाद बुधवार को गंगा में डूबे युवक का मिला शव,



फाफामऊ/ प्रयागराज।  बुधवार की दोपहर गंगा स्नान कर रहे युवक बच्चा चौरसिया जिसकी उम्र लगभग 36 वर्ष बताई जा रही थी नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया था। पुलिस और गोताखोरों द्वारा लगातार पानी में उसको ढूंढा जा रहा था परंतु बुधवार की शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। आज सुबह गुरुवार को फाफामऊ पुलिस और थाना प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में जल पुलिस और पीएसी की मदद से फिर से उसकी तलाश आरंभ की गई। सुबह लगभग 9:30 बजे डूबे युवक बच्चा चौरसिया का व गहरे पानी में मिला। मृतक बच्चा चौरसिया के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर परिजन पहुंच गए और फाफामऊ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। शव ढूंढने वाली टीम में आरक्षी विकास सिंह, विजय यादव गोताखोर, बच्चा निषाद, पवन निषाद मौके पर मौजूद रहे।

 कृष्णा मोहन मौर्य ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस