जौनपुर: खुटहन पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ वांछित अभियुक्त को दबोचा


जौनपुर। खुटहन थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार को काजीशाहपुर तिराहा स्थित शंकर जी मंदिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान टोनी लाल यादव पुत्र रामबली यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई संगीन धाराओं में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल नफीस अहमद, कांस्टेबल विजय शंकर, ओमकार यादव और राहुल यादव शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ