दुर्गा पूजा व आगामी त्यौहारों को लेकर जौनपुर में पीस कमेटी की बैठक

जौनपुर। आगामी दुर्गा पूजा एवं अन्य त्यौहारों के मद्देनज़र शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जौनपुर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शांति व सौहार्द बनाए रखने हेतु सभी से सहयोग की अपील की।

त्यौहारों के दौरान जुलूस, पंडाल व मूर्ति विसर्जन की व्यवस्थाओं पर विशेष समन्वय, ध्वनि नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, बिजली व्यवस्था और सड़क पर अतिक्रमण रोकने पर बल दिया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं। जनपदवासियों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखते हुए त्यौहारों को मिलजुलकर मनाएँ।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, कोतवाली व लाइनबाजार के प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस