जलालपुर में पुलिस मुठभेड़: एक बदमाश गोली लगने से घायल, दूसरा फरार, सिपाही भी घायल

जौनपुर। थाना जलालपुर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम के मुख्य आरक्षी अवधेश सिंह भी बदमाशों की गोली से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर असबरनपुर पुलिया के पास घेराबंदी की गई। जैसे ही दो बदमाश मोटरसाइकिल से आए, पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सूरज यादव उर्फ गोलू निवासी देवलासपुर, थाना चंदवक घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी भेजा गया है।

फरार बदमाश की पहचान अखिलेश यादव उर्फ नेता निवासी कुसरना महादेवा, थाना केराकत के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ हत्या, लूट, गैंगेस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

बरामदगी

पुलिस ने मौके से एक तमंचा, सात कारतूस, मोबाइल, कुछ कागजात और नगदी बरामद किया।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में जलालपुर थानाध्यक्ष गजानंद चौबे, स्वाट प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह सहित जलालपुर और स्वाट टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस