शिक्षा, सिद्धांत और व्यवहार से ही जीवन पूर्ण बनता है : डॉ. आशुतोष त्रिपाठी

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के भौतिकी विभाग में शिक्षक दिवस पर एमएससी तृतीय एवं प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रभारी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा, सिद्धांत और व्यवहार के बिना जीवन अधूरा है। एक शिक्षक अपने जीवन को विद्यार्थियों के विकास और समाज के उत्थान के लिए समर्पित करता है। शिक्षक ही वह है जो बच्चों को सही मार्ग दिखाकर नए समाज और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में जूलॉजी विभाग से डॉ. धर्मेंद्र जायसवाल, बॉटनी विभाग से डॉ. हिमांशी त्रिपाठी, सलोनी त्रिपाठी, डॉ. शुभम दुबे और डॉ. समर बहादुर चौहान मौजूद रहे। छात्रों में ऋतुल मौर्य, रिया यादव, पायल साहू, शिवांश मिश्रा, आकाश पाल समेत अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस