*एक युवक की दो पत्नियां हुई आमने सामनें, पहुंची थाने,*


                 

*जौनपुर।* जिले जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने गुपचुप तरीके से दो शादियां कर रखी थीं। एक पत्नी घर पर रहती थी, जबकि दूसरी वाराणसी में। दोनों ही महिलाओं से उसे दो-दो बच्चे हैं।  युवक ने पहली शादी परिवार की रजामंदी से की थी, और यह पत्नी गांव स्थित घर में रहती है। दूसरी शादी उसने परिवार से छुपाकर अपनी मर्जी से  की थी और वह वाराणसी में रहती थी। दूसरी पत्नी को उसने यह कहकर बहलाया था कि “घरवाले नाराज हैं, जल्द ही मना कर तुम्हें घर ले आऊंगा।”मामला तब खुल गया जब वाराणसी वाली पत्नी को पति की दूसरी शादी की सच्चाई पता चल गई। गुस्से में वह सीधे गांव पहुंच गई, जहां दोनों पत्नियां आमने-सामने हो गईं और विवाद बढ़ता चला गया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख मामला थाने तक पहुंच गया। थाने में कानूनी शिकंजा में फंसता देख युवक ने दोनों पत्नियों को साथ रखने की बात कही। उसने पुलिस और परिजनों के सामने यह ऐलान किया कि वह दोनों को बराबर का अधिकार, और खर्च देगा। सभी पक्षों की आपसी सहमति के बाद मामला सुलझा और सभी घर लौट गए।  यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस