शिक्षक केवल ज्ञान नहीं, जीवन पथ के सच्चे मार्गदर्शक : प्रो. प्रमोद यादव


शिक्षक दिवस पर रज्जू भइया संस्थान में हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भइया) भौतिक विज्ञान अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रों द्वारा विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा कविताओं, भाषणों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा और शिक्षकों के प्रति आदर की भावनाएँ स्पष्ट रूप से झलकीं। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन को जीवन की सबसे बड़ी पूँजी बताते हुए उनके योगदान को यादगार ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाले ही नहीं, बल्कि जीवन पथ के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन ही हमें सफलता और चरित्र निर्माण की ओर अग्रसर करता है।

प्रो. देवराज सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। इस अवसर पर प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. गिरिधर मिश्र, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ नितेश जायसवाल, डॉ सुजीत चौरसिया, डॉ धीरेन्द्र चौधरी सहित अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य—ज्ञान, नैतिकता और मानवता—को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का संचालन छात्रों ने कुशलता से किया तथा अंत में आभार ज्ञापन किया गया। पूरे कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस