बैंक मित्र से लूट से आक्रोशित बैंक मित्रों ने किया प्रदर्शन


जौनपुर -गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी बैंक मित्र सूर्य मणि राय के साथ बीती रात हुई लूट की घटना को लेकर आक्रोशित बैंक मित्रों ने गुरुवार को मुफ्तीगंज बाजार में प्रदर्शन किया। बैंक मित्रों का कहना रहा कि पुलिस इस मामले का जल्द खुलासा करे। प्रदर्शन करने वालों में प्रभात राय, धीरज विश्वकर्मा, रोशन मौर्य, राकेश यादव, सुधाकर यादव, संदीप नागर, आशीष यादव, दूधनाथ यादव, शेखर जैसवार रहे। मालूम हो कि सूर्य मणि राय मुफ्तीगंज बाजार में बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। जहां से बुधवार की रसूलपुर ओझईनिया गांव के पास स्थित रेलवे अंडरपास के पास तीन बदमाशों ने सूर्य मणि राय को रोककर पैसे छीनने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। तथा पैसों भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गये थे। परिजनों के अनुसार लगभग तीन लाख रुपए की लूट हुई है। लेकिन पुलिस एक लाख अस्सी हजार ही बता रही है। इस मामले में गौराबादशाहपुर पुलिस तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांचपड़ताल करती रही है।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ